Samanya RSS Feed
Subscribe Magazine on email:    

गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों को मुफ्त टीवी और गाय

चेन्नई, 5 अगस्त

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी.वैथिलिंगम ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार इस केंद्र शासित राज्य में गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के प्रत्येक परिवार को एक रंगीन टीवी और एक गाय मुफ्त में प्रदान करेगी।

वैथिलिंगम ने राज्य के लिए बजट पेश करने के दौरान इस आशय की घोषणा की। लेकिन उन्होंने इस परियोजना के लिए कोई समयसीमा निर्धारित नहीं की।

उन्होंने कहा, "सामुदायिक टीवी केंद्र की वर्तमान योजना का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है। लिहाजा अपने केंद्र शासित राज्य के आकार और इसकी आबादी को ध्यान में रखते हुए मेरी सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक बीपीएल परिवार को चालू वर्ष में मुफ्त रंगीन टीवी मुहैया कराई जाएगी।"

उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रत्येक बीपीएल परिवार को एक गाय भी मुफ्त प्रदान करने का प्रस्ताव दिया है।

(IANS)

 

More from: samanya
678

ज्योतिष लेख

मकर संक्रांति 2020 में 15 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा। जानें इस त्योहार का धार्मिक महत्व, मान्यताएं और इसे मनाने का तरीका।

Holi 2020 (होली 2020) दिनांक और शुभ मुहूर्त तुला राशिफल 2020 - Tula Rashifal 2020 | तुला राशि 2020 सिंह राशिफल 2020 - Singh Rashifal 2020 | Singh Rashi 2020